फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Verdict will come on 11 in the case of Vijay Mishra demanding extortion

विजय मिश्रा के रंगदारी मांगने के मामले में 11 को आएगा फैसला

Tue, 01 Nov 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Verdict will come on 11 in the case of Vijay Mishra demanding extortion
विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित से रंगदारी मांगने के मामले में सोमवार को एसीजेएम आनंद उपाध्याय के कोर्ट में अंतिम बहस हुई। इसके बाद तय हुआ कि 11 नवंबर को फैसला आएगा।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व ज्ञानपुर के पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा पर विंध्याचल के पुरोहित अवनीश मिश्रा ने 15 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। मामले की सुनवाई एसीजेएम आनंद उपाध्याय की अदालत में चल रही है। इस बीच विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप पर एके 47 मिली थी। उसके अगले दिन पांच अगस्त को एसीजेएम कोर्ट में विजय मिश्रा की पेशी थी। कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलते हुए विजय मिश्रा द्वारा पुलिस अधिकारियों पर कई आरोप लगाए गए थे। जिसमें आठ पुलिसकर्मी निलंबित हुए थे। इसके एक माह बाद फिर विजय मिश्रा की पेशी हुई। मामले में विजय मिश्रा का बयान लिया गया। सोमवार को मामले में अंतिम बहस हुई। इसमें विजय मिश्रा के वकील व दूसरे पक्ष के अधिवक्ता ने दलीलें पेश की। विजय मिश्रा के अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि रंगदारी मामले में 11 नवंबर को सुनवाई होगी। उसी दिन फैसला आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed