फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   vehicle collision with Machine came to repair bridge

पुल मरम्मत के लिए आए मशीन का वाहन ने मारी टक्कर

Wed, 23 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
vehicle collision with Machine  came to repair bridge
चील्ह। मिर्जापुर- औराई मार्ग स्थित शास्त्री सेतु पर बुधवार को जाम लग गया। आने व जाने वाले राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शास्त्री सेतु मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। रात के समय किसी बड़े वाहन ने मरम्मत कार्य के लिए पुल पर खड़ी मशीन में टक्कर मार दिया। जिससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। मशीन पुल पर बेतरतीब ढंग से सड़क पर पड़ी रही जिसके चलते सुबह होते-होते पुल पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मिर्जापुर शहर की तरफ नटवा पुलिस चौकी व औराई की तरफ चील्ह चौराहा तक लगे भीषण जाम में अनेक वाहन घंटो फंसे रहे।बस व टैंपो पर सवार यात्री वाहनों को छोड़कर पैदल ही जाने को विवश रहे। पुल मरम्मत के लिए आई मशीन को पुल से बाहर निकाल कर ले जाने के बाद लगभग 12:00 बजे यातायात व्यवस्था बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed