मिर्जापुर। वैश्य समाज देश की प्रगति के लिए सदैव तत्पर रहता है। देश भर के 365 उपवर्गों को साथ लेकर चलने की परंपरा ही समरसता है। वैश्य समाज में अगड़े-पिछड़े दोनों वर्गों के वैश्य जन को साथ लेकर चलना ही हमारे समरस स्वभाव का प्रतीक है।
उक्त बातें अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तत्वधान में नगर के बाज़ीराव कटरा स्थित ग्रैंड कृष्णा की सभागार में आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज व सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कही। उन्होने वैश्य समाज के सभी उपवर्गों को साथ संगठित होने तथा समाज के प्रतीक प्रकल्प में भागीदारी बढ़ने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि व संगठन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गोयल ने वैश्य समाज में रोटी बेटी के संबंध को बढ़ाने के लिए अभियान चलाने की बात करते हुए कहा इस अभियान के बढ़ने से हमारी संस्कृति व पहचान को बल मिलेगा। संगठन की मजबूती के लिए शिखा अग्रवाल को महिला शाखा का जिलाध्यक्ष व अजय सेठ को कछवां का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर निखिल गुप्ता, नयन जायसवाल, उमा बरनवाल, शैलेंद्र रस्तोगी, गुंजा गुप्ता, रंजन जायसवाल आदि मौजूद रहे।