फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   v14 and a half thousand answer books checked on the first day

पहले दिन जांची गई साढ़े 14 हजार उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 12 May 2020 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
v14 and a half thousand answer books checked on the first day
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से जिले में शुरू हो गया। पहले दिन 14 हजार छह सौ 53 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

पहले चरण में विज्ञान विषयों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। ग्रीन जोन व आरेंज जोन में मूल्यांकन हो रहा है लेकिन इस जोन में भी यदि हाट स्पाट इलाके में मूल्यांकन केंद्र है तो वहां पर मूल्यांकन नहीं होगा। मिर्जापुर में सभी मूल्यांकन केंद्र नगर में ही हैं और कोई भी केंद्र मूल्यांकन केंद्र हाटस्पाट वाले क्षेत्र में नहीं है। इसके बाद भी पहले दिन मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या कम रही। पहले दिन परीक्षकों की संख्या काफी कम रही। निर्धारित सात सौ 90 में से मात्र तीन सौ 63 परीक्षक ही मूल्यांकन के लिए पहुंचे। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि यदि परीक्षक मूल्यांकन के लिए नहीं पहुंचते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के लिए निर्धारित पुस्तकें मंगलवार को बरियाघाट स्थित बीएसए कार्यालय पर पहुंच गई। हालांकि इस समय सभी विद्यालय लाकडाउन के चलते बंद हैं लेकिन पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुस्तकें छपकर बीएसए कार्यालय पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुस्तकों को निर्धारित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा ताकि जब विद्यालय खुले और बच्चे आए तो उनको पुस्तक उपलब्ध हों। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुस्तकें आना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कहर के चलते सभी मूल्यांकन केंद्रों पर व्यापक व्यवस्था की गई है। पहले तो एक दिन पूर्व सभी मूल्यांकन केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया। मंगलवार को जब परीक्षक मूल्यांकन करने के लिए केंद्र पर पहुंचे तो सबसे पहले उनका थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। उसके बाद कक्ष में सैनिटाइजर की व्यवस्था थी। सैनिटाइजर के प्रयोग के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू किया गया। आदर्श मूल्यांकन मार्च में जब पहली बार मूल्यांकन शुरू हुआ था तो उसी समय आदर्श मूल्यांकन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed