फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uttar Pradesh was a state of riots during the time of SP: Arun Singh

सपा के समय दंगों का प्रदेश था उत्तर प्रदेश : अरुण सिंह

Sat, 05 Oct 2024 03:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh was a state of riots during the time of SP: Arun Singh
मिर्जापुर। अमेठी की घटना पर सपा के अखिलेश यादव व कांग्रेस के अजय राय के प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि सपा के समय उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश बन गया था।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को लोहंदी के एक सभागार में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 100 से अधिक दंगे हुए थे। अपराधियों का बोलबाला था। बसपा के राज्य में भयंकर भ्रष्टाचार था, जनता अभी भूली नहीं है। कांग्रेस के गहलोत सरकार में दलित अनुसूचित जनजाति की बेटियों पर प्रतिदिन हत्या और दुष्कर्म की घटना होती थी। तब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व खड़गे नहीं गए।
विज्ञापन

यह पूछने पर कि जहां-जहां निषाद पार्टी 2022 विधानसभा में चुनाव लड़ी थी। वहां संजय निषाद दावा कर रहे हैं कि हम चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर कहा कि वे हमारे सहयोगी दल हैं। हम बातचीत कर लेंगे। भाजपा सहयोगी दल का सम्मान करते हैं। कहा कि पहली प्राथमिकता मझवा की सीट को बड़ी मार्जिन से जितना है। समाजवादी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन झूठ का गठबंधन है। झूठ फरेब कर लोकसभा चुनाव में कुछ वोट मिल गया लेकिन बार-बार काठ की हाड़ी नहीं चढ़ती। कहा हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की शान हैं युवा कार्यकर्ता
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा क्षेत्र के सिटी दक्षिणी मंडल में लोहंदी कलां स्थित एक सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व सांसद राज्यसभा अरुण सिंह कहा कि पार्टी की शान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि आप सभी मझवां विधानसभा उप चुनाव के लिए लग जाइए। यह भी कहा कि सभी को प्रत्येक बूथ से 10 – 10 नये सदस्य बनाने हैं।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि मझवां विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए अपने – अपने बूथ पर घर – घर सम्पर्क कर देश व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताएं। इस मौके पर सिद्धार्थ मिश्र, प्रीतेश सिंह विधायक भूपेश चौबे, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधानसभा प्रभारी हौसिला प्रसाद पाठक, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed