फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uproar in the meeting of the municipality board, EO accused of negligence in work

Mirzapur News: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा, ईओ पर लगाया कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप

Tue, 01 Aug 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the meeting of the municipality board, EO accused of negligence in work
अहरौरा। समस्या से जूझ रहे मलिन बस्ती के लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने तथा पथ प्रकाश की व्यवस्था कराए जाने संबंधी प्रस्तावों को सोमवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बैठक के दौरान सदस्यों ने अधिशासी अधिकारी पर बोर्ड द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों के अनुरूप जरूरी कदम नहीं उठाने, विकास कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

पट्टी कला स्थित सामुदायिक भवन में सोमवार को दोपहर दो बजे शुरू हुई बोर्ड की बैठक के दौरान सदस्यों अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। गहमागहमी के बीच शाम छह बजे तक चली बैठक में सदस्यों ने आरोप लगाया कि पूर्व की बैठकों में पेयजल परियोजना के तहत पालिका सीमा क्षेत्र में खोदवाए गए गड्ढों को पाटकर सड़क का निर्माण कराने के लिए कार्यदायी संस्था से पत्राचार करने तथा निर्माण कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके बावजूद संबंधित विभाग से सड़क निर्माण कराने के प्रति रुचि नहीं ली गई। सदस्यों ने यह आरोप भी लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण घर-घर कूड़ा कलेक्शन का कार्य भी प्रभावित चल रहा है। बैठक के दौरान दुर्गा जी सामुदायिक भवन के पास नवनिर्मित जिम को शीघ्र चालू कराने तथा मेहंदीपुर वार्ड में स्थित ट्यूबवेल का संचालन सोलर ऊर्जा से कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

पेयजल की समस्या से क्षेत्र को लोगों को निजात दिलाने के लिए तीन ट्यूबवेलों पर अविलंब जनरेटर की व्यवस्था कराए जाने संबंधी प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए। इसके साथ ही अन्य विकास कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव के अलावा सभासद आनंद कुमार, प्रेम केसरी, सलीम, इरशाद आलम, आशीष, प्रमोद मौर्या, विकास सोनकर, वकील, संजय कुमार, अशोक मौर्या, दुलारे, सीता जायसवाल, प्रियंका, नगीना, सुनीता, मंजू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed