फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uproar in the area Panchayat meeting

Mirzapur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा

Sun, 28 Jan 2024 03:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the area Panchayat meeting
चुनार। नरायनपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक का मनरेगा के तहत क्षेत्र में कार्य नहीं कराए जाने को लेकर हंगामा कर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य सभागार से बाहर निकलकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उधर, बीडीओ का कहना था कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अपेक्षा रहती है कि उनके क्षेत्र में मनरेगा के तहत कार्य कराए जाएं, जबकि कार्य बजट के अनुसार ही कराया जाना संभव है।
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। बीडीसी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मनरेगा के तहत कार्य नहीं कराए जाने का मुद्दा उठाया। जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सदस्य सभागार से बाहर निकलकर नारेबाजी करने के साथ ही प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने वालों में रामपाल यादव, मुकेश सिंह, संजय, रोहित, सुनील, रामबाबू, श्याम बाबू आदि शामिल रहे। उधर, इस संबंध में बीडीओ रामपाल का कहना है कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अपेक्षा रहती है कि उनके क्षेत्र में मनरेगा के तहत कार्य हों, जबकि बजट के अनुसार ही कार्य कराया जाना संभव है। अधिकांश सदस्य बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed