फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uproar at Basant Vidyalaya; allegation of stopping teachers.

Mirzapur News: बसंत विद्यालय में हंगामा, शिक्षकों को रोकने का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Basant Vidyalaya; allegation of stopping teachers.
बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज में एबीवीपी के छात्र प्रदर्शन करते हुए, संवाद
विवाद बढ़ा तो पहुंचे अधिकारी, कार्यकर्ताओं ने शिक्षिकों से लिखित में माफी की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नगर के मुसफ्फरगंज स्थित बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता विद्यालय में घुस गए और विद्यार्थियों को सदस्य बनाना शुरू कर दिया। इस पर प्रधानाचार्य डीपी सिंह ने आपत्ति की तो कार्यकर्ता मुख्यद्वार बंद कर धरने पर बैठ गए। शिक्षकों को परिसर में ही रोक लिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक बातचीत चलती रही। पूरे दिन शिक्षक बाहर नहीं निकल पाए ।
प्रधानाचार्य डीपी सिंह का आरोप है कि सुबह कक्षाएं चल रही थीं। उसी समय एबीवीपी के कुछ अराजक तत्व परिसर में दाखिल हुए और सीधे कक्षाओं तक चले गए। वहां छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाना शुरू कर दिया। इस पर जब आपत्ति की तो वे अभद्रता करने लगे। उन्होंने पुलिस और विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। साथ ही जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद से छात्र संगठन के लोग मुख्यद्वार पर ताला लगाकर बैठ गए और शिक्षकों को बाहर नहीं निकलने दिया। देर शाम तक ताला नहीं खुला और शिक्षक वहीं बंधक बने रहे।
विज्ञापन

क्या बोले एबीवीपी के तहसील संयोजक
वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक उदय कुमार का आरोप है कि शिक्षकों ने उनसे दुर्व्यवहार किया। वे विद्यालय गए जरूर थे, लेकिन जब प्रधानाचार्य ने डेढ़ घंटे बाद आने को कहा तो वे सभी बाहर चले गए। इसके बाद कुछ लड़के गेट पीटने लगे। इस पर कुछ शिक्षक बाहर आए और गुस्सा होने लगे कि गेट क्यों पीट रहे हो। मैं अपने कार्यकर्ताओं के होने से इन्कार किया तो शिक्षक आक्रोशित हो गए। हम लोगों को गेट के अंदर कर ताला बंद कर दिया। इसके बाद उनके साथी आए तो मामला आगे बढ़ा। उदय कुमार ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षक लिखित माफी नहीं मांगेंगे तो वे कलेक्ट्रेट जाएंगे। मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी, शिक्षक संगठन बोले- करेंगे आंदोलन
इस प्रकरण पर शिक्षक संगठन लामबंद हो गए हैं। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने डीएलएड परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वे आंदोलन करेंगे। इसी प्रकार शर्मा गुट के जिला मंत्री डॉ. रमाशंकर शुक्ल ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि इस प्रकार के कार्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वर्जन
दोनों पक्षों से बात चीत कर विवाद को सुलझा लिया गया है। अब किसी तरह का विवाद नहीं रह गया है।
दीक्षा पांडेय, तहसीलदार
दोनों पक्षों से अलग-अलग बात-चीत करके मामले को सुलझा लिया गया।
राजकुमार दीक्षित, डीआईओएस, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed