फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP reached second place in the economy by investing Rs 40 thousand crores: Anupriya Patel

40 हजार करोड़ निवेश कर अर्थ व्यवस्था में दूसरे नंबर पर पहुंचा यूपी : अनुप्रिया पटेल

Tue, 20 Feb 2024 02:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
UP reached second place in the economy by investing Rs 40 thousand crores: Anupriya Patel
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ रुपये किए गए निवेश की धनराशि इस साल बढ़कर 40 लाख करोड़ तक पहुंच गई। अर्थ व्यवस्था के मामले में अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

ये बातें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सिटी क्लब में सोमवार को आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान कहीं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन सिटी क्लब के अलावा मझवां, चुनार, मड़िहान और छानबे विधानसभा क्षेत्रों में भी किया गया। इस दौरान लखनऊ के इंदिरा भवन में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सिटी क्लब में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के तहत इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में प्रधानमंत्री द्वारा 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इसके तहत 14000 एमओयू धरातल पर उतरी है। इसके माध्यम से 33 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत मिर्जापुर में 243 एमओयू साइन हुए हैं। इनमें से 86 इकाइयां संचालित होंगी। इनसे लगभग 7400 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और इनसे प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से जनपद के 15000 युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर निवेश के लिए अनुकूल और बेहतर वातावरण तैयार हुआ है। आज उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच ट्रिलियन डॉलर का जो लक्ष्य रखा गया है, उसमें उत्तर प्रदेश का एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान संभव होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 मिर्जापुर के तहत अब तक 247 कंपनियों ने निवेश करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि अब तक 29060 करोड़ रुपये निवेश से जिले में कुल 86 इकाइयां स्थापित होंगी। इन इकाइयों में 34060 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा 86 इकाइयों ने जीबीसी तैयार कर धरातल पर अपना काम शुरू कर दिया है। जिसमें 7358 करोड़ रुपये निवेश से लगभग 15085 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त डाॅ. मथुकुमार स्वामी बी ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंडल में तेजी से हो रहे निवेश से मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र की तस्वीर बदलेगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि निवेशकों को प्रशासन के स्तर पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने विंध्य कॉरिडोर के निर्माण को देखते हुए होटल संचालकों को भी निवेश के लिए कदम आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, सीडीओ विशाल कुमार, जिला सहकारी बैंक के सभापति डाॅ. जगदीश सिंह पटेल, ओबीटी के डायरेक्टर राजेश मिश्रा, कार्पेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष बुधिया ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार, आईआईए के मंडलीय सचिव मोहनदास अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, कल्याण अग्रहरि, डॉ. श्याम कुशवाहा, संतोष विश्वकर्मा, आरिफ अली मंसूरी, विनोद श्रीवास्तव, राजकुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed