{"_id":"6410c5e36b4535bfd00ffcf4","slug":"up-is-not-a-state-of-questions-but-of-answers-satyendra-das-maharaj-mirzapur-news-c-20-1-103795-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी प्रश्नों का नहीं उत्तर का प्रदेश है: सत्येंद्र दास महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी प्रश्नों का नहीं उत्तर का प्रदेश है: सत्येंद्र दास महाराज
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नवनिर्मित शिव शक्ति आध्यात्मिक कला मंदिर एवं थ्रीडी शो का मंगलवार को मुख्य अतिथि श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास महाराज ने फीता काटकर उद्घाटन किया।इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्रीराम मंदिर अयोध्या के मुख्य पुजारी ने संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संवाहक रूप में वैश्विक रूप में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए नि:स्वार्थ सेवा भाव से किए जा रहे कार्य संस्था की पहचान हैं। अयोध्या के मुख्य पुजारी ने उत्तर प्रदेश के बारे में कहा कि यह प्रश्नों का नहीं, उत्तर का प्रदेश है। जहां सभी को उत्तर मिलता है।
संस्था के कार्यकारी महासचिव ब्रह्माकुमारी मृत्युंजय ने कहा कि काशी क्षेत्र की यह धरती संस्था के इतिहास में अग्रणी स्थान रखती है। जहां संस्था के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा को प्रथम साक्षात्कार हुआ था। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने नवनिर्मित शिव शक्ति आध्यात्मिक कला मंदिर की भव्यता की प्रशंसा की। संस्था की मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने कहा कि कला मंदिर में जो भी प्रवेश करेगा, उसे जीवन की यथार्थ पहचान और आंतरिक सत्य का बोध होगा। स्थानीय प्रभारी बिंदु दीदी ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में सुंदर शिव शक्ति कला मंदिर एवं थ्रीडी शो का निर्माण आध्यात्मिक जागृति लाने में नया आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर आध्यात्मिक कला मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।