फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP board exam will be held under the supervision of supervisors

Mirzapur News: पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Tue, 23 Jan 2024 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
UP board exam will be held under the supervision of supervisors
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। बोर्ड की तरफ से पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। पर्यवेक्षकों को केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जांच कर 10 फरवरी तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इसके लिए प्रदेश में 75 जिलों में से प्रत्येक में एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के डिप्टी डायरेक्टर रामनारायण विश्वकर्मा को मिर्जापुर का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखवाने के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की जाती है। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इनकी निगरानी के लिए खासतौर से वायस रिकॉर्डर के साथ ही हाई रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कैमरे क्रियाशील हैं अथवा नहीं, इसकी जांच भी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों में पानी, फर्नीचर, शौचालय आदि आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की भी जांच करने को कहा गया है। पर्यवेक्षकों को जिले के हर विकास खंड में कम से कम तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करना है। इसमें एक राजकीय, एक अशासकीय सहायता प्राप्त तथा एक वित्त विहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र शामिल होगा। इसके साथ ही पर्यवेक्षक पर्याप्त दलों का गठन कर अपने नेतृत्व में सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार की कमी मिलने पर जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से समन्वय स्थापित कर उसे दूर कराने के बाद ही 10 फरवरी तक रिपोर्ट देने के लिए निर्देश हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के डिप्टी डायरेक्टर रामनारायण विश्वकर्मा को मिर्जापुर जिले का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed