फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Board: 84886 students will appear in the examination at 107 centers in the district

यूपी बोर्ड: जिले के 107 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे 84886 विद्यार्थी

Fri, 22 Nov 2024 02:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 84886 students will appear in the examination at 107 centers in the district
मिर्जापुर। यूपी और सीबीएसई बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी, जबकि सीबीएसई की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलेगी। इसमें 10वीं की परीक्षा 10 मार्च तथा 12वीं की परीक्षा चार अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए 84886 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है। हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 44010 है, जबकि इंटरमीडिएट में परीक्षार्थियों की संख्या 40876 है। हाईस्कूल में 22242 बालक व 21768 बालिकाएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 22252 बालक व 18624 बालिकाएं पंजीकृत हैं। प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं जनवरी में शुरू होंगी। इस बार बोर्ड ने 107 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। हालांकि इसमें कुछ फेरबदल भी हो सकता है। केंद्रों पर आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों के निपटारे के लिए 23 नवंबर की तिथि निर्धारित है। उसके बाद ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। डीआईओएस राजकुमार दीक्षित कहना है कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षाएं कराई जाएंंगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में जिले के लगभग 7500 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिले में सीबीएसई बोर्ड से संचालित 36 विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होते हैं। इस बार सत्र 2024-25 की 10वीं की परीक्षा में 4000 तथा 12वीं की परीक्षा में लगभग 3500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले सत्र में 7571 परीक्षार्थी नौ केंद्रों पर आयोजित 10वीं व 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 10वीं के 4290 परीक्षार्थी थे, जबकि 12वीं के 3281 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. एनके पांडेय ने बताया कि अभी बोर्ड से अधिकृत सूचना नहीं मिली है। परीक्षाएं समय से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed