{"_id":"60e995d9b6af2e22512af8f2","slug":"up-block-chief-election-2021-mirzapur-block-pramukh-chunav-result-bjp-and-apna-dal-win-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: जानें क्या रहा मिर्जापुर का हाल, भाजपा को मिली 10 सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: जानें क्या रहा मिर्जापुर का हाल, भाजपा को मिली 10 सीटें
Sat, 10 Jul 2021 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:44 PM IST
सार
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: छह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए शनिवार को चुनाव हुए। चार पर भाजपा तो दो पर निर्दल उम्मीदवार विजयी हुए। 12 ब्लॉक प्रमुख पदों में से छह पर पहले ही प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए थे। दो पर भाजपा के सहयोगी दल ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
जीत के बाद विजयी साइन दिखाते प्रत्याशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले में छह निर्विरोध प्रमुख के बाद बची छह अन्य सीटों पर शनिवार को मतदान हुए। छह में से चार सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया तो वहीं दो पर निर्दलों ने जीत हासिल की। जिले की दो महत्वपूर्ण सीट, सिटी व छानबे पर निर्दल विजयी रहे।
सिटी ब्लॉक के प्रमुख पद पर निर्दल मनोरमा देवी विजयी रहीं। उन्हें कुल 73 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी पार्वती देवी को 48 मतों से ही संतोष करना पड़ा। मनोरमा 25 वोट से विजयी रहीं। कुल 122 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 121 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
छानबे ब्लॉक से निर्दल सुमन सिंह ने जीत हासिल की। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार उर्मिला सिंह को 33 मतों से पराजित किया। सुमन सिंह को 84 मत मिले तो वहीं उर्मिला को 51 मत मिले। तीन मत अवैध रहे। पड़री ब्लॉक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी इंद्र बहादुर पांडेय ने 27 मतों से जीत हासिल की। इंद्र बहादुर को कुल 68 में से 47 मत मिले। दूसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी शिव शंकर बिंद रहे जिन्हें 20 वोट मिले। एक मत अवैध रहा। शेष दो प्रत्याशियों को एक भी मत प्राप्त नहीं हुए।

मझवां विकास खंड से प्रमुख पद पर दिलीप सिंह वियजी हुए। इन्हें कुल 46 मत प्राप्त हुए। समाजवादी पार्टी की माया सिंह को 30 वोट मिले। दिलीप विजयी 16 मतों से रहे।
हलिया विकास खंड के प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी देवी काबिज हुईं। इन्हें कुल 65 मिले। वहीं सपा उम्मीदवार रवींद्र प्रसाद को 47 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्दल प्रत्याशी विनोद कुमार खाता नहीं खोल सके। एक मत रद्द हो गया। भाजपा प्रत्याशी 18 मत से विजयी हुईं। कुल 113 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। जमालपुर विकास खंड से भाजपा प्रत्याशी मंजू देवी विजयी रहीं। इनको 71 मत मिले। निर्दल प्रत्याशी प्रतिमा सिंह को 22 मतों से पराजित किया। प्रतिमा को 49 मत मिले। वहीं छह ब्लॉक पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
राजगढ़ ब्लॉक से गजेंद्र प्रताप सिंह, लालगंज से जयंत सरोज, कोन से मीनाक्षी सिंह, सीखड़ से क्षत्रपति सतेंद्र कुमार सिंह के खिलाफ बुधवार को किसी प्रत्याशी के नामांकन न करने से वे पहले ही निर्विरोध हो गए थे। ये सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। वहीं पटेहरा कलां से अपना दल एस व भाजपा की संयुक्त समर्थित प्रत्याशी गरिमा सिंह निर्विरोध रहीं। नरायनपुर ब्लॉक में शुक्रवार को दो प्रत्याशियों की पर्चा वापसी से भाजपा के चंद्र प्रकाशसिंह निर्विरोध हो गए थे। 12 में से 10 पर भाजपा तो दो पर निर्दल प्रत्याशी जीते।
नीचें देखें पूरी लिस्ट-

ब्लॉक का नाम आरक्षण जीते प्रत्याशी
- कोन (चील्ह) अनारक्षित मीनाक्षी सिंह
- छानबे महिला सुमन सिंह (निर्दल )
- जमालपुर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला मंजू सिंह (भाजपा)
- नरायनपुर अन्य पिछड़ा वर्ग चंद्र प्रकाश सिंह (भाजपा)
- पड़री अनारक्षित इंद्र बहादुर पांडेय (भाजपा)
- मझवा अनारक्षित दिलीप सिंह (भाजपा)
- राजगढ़ अनारक्षित गजेंद्र प्रताप सिंह (भाजपा)
- लालगंज अनुसूचित जाति जयंत कुमार (भाजपा)
- सीखड़ अन्य पिछड़ा वर्ग छत्रपति सत्येंद्र कुमार सिंह (भाजपा)
- सिटी महिला मनोरमा देवी (निर्दल)
- हलिया अनुसूचित जाति श्रीमती देवी (भाजपा)
- पटेहरा कलां अनुसूचित जाति महिला गरिमा सिंह (अपना दल एस)