फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Union Minister distributed ration kits in flood affected areas

केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में किया राशन किट वितरण

Sun, 28 Aug 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Union Minister distributed ration kits in flood affected areas
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कोन विकास खंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हरसिंहपुर, मल्लेपुर व डोमनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बात कर फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन किट भी वितरित किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभान सिंह को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में आवागमन के लिए पर्याप्त नाव की व्यवस्था कराएं। उन्होंने बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का लेखपाल के माध्यम से सर्वे कराकर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने की हिदायत दी। उन्होंने हरसिंहपुर, मल्लेपुर व डोमनपुर में 25-25 राशन किट वितरित किया। इसके अलावा तहसील सदर एवं चुनार के विभिन्न गांवों में बाढ़ प्रभावित 800 लोगों को खाद्य सामग्री भी वितरित की। उन्होंने चुनार तहसील के मेंड़ियां, कठेरवां, मवैया, सोनवर्षा व डोमनपुर सहित आधा दर्जन बाढ़ प्रभावित गांवों का दौैरा किया। फसलों के नुकसान, प्रभावितों को मिल रही सरकारी सहायता आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने पिछले वर्ष नुकसान हुई फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिलने की शिकायत की। केंद्रीय मंत्री ने एसडीएम को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने पहले मेड़िया पहुंच कर किसानों से बाढ़ से बर्बाद हुए गन्ना और मिर्च की फसलों के अलावा अन्यजानकारी ली। मवैयां और सोनवर्षा गांव में भी उन्होंने किसानों से बात कर फसलों के नुकसान के बारे में जानकारी ली। वे बाढ़ प्रभावित पहियाहीं और धन्नूपुर डोमनपुर, बिदापुर, गांव में भी गईं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed