फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Underpass will be built near Patengara and Rehra Nala at a cost of Rs 33 crores

Mirzapur News: पटेंगरा और रेहड़ा नाला के पास 33 करोड़ से बनेंगे अंडर पास

Tue, 12 Dec 2023 12:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Underpass will be built near Patengara and Rehra Nala at a cost of Rs 33 crores
मिर्जापुर। विंध्याचल क्षेत्र में रेहड़ा और पटेंगरा नाला पुल के नीचे बारिश के दौरान जलभराव हो जाने के चलते लोगों को आवागमन में होने वाली समस्या से निजात मिलने वाली है। रेल प्रशासन इन दोनों स्थानों पर 33 करोड़ रुपये की लागत दो अंडर पास बनवाने की तैयारी कर रहा है। स्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही एक माह के अंदर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विंध्याचल में रेलवे लाइन के नीचे दो अंडर पास हैं। इसमें एक का नाम रेहड़ा नाला और दूसरे का पटेंगरा नाला है। पटेंगरा नाला तीन मीटर और रेहड़ा नाला सात मीटर चौड़ा है। रेलवे लाइन के ऊपर बारिश का पानी भरे, इसके लिए इनका निर्माण कराया गया था। बाद में लोग इसे रास्ते के रूप में उपयोग करने लगे। रास्ता बनने के बाद इधर से आवागमन बढ़ गया। बारिश होने पर यहां जल भराव हो जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होता है। कई बार तो गाड़ियां भी फंस जाती हैं। हर बार बारिश के समय जल भराव होने पर मोटर पंप आदि लगाकर पानी निकाला जाता है। समस्या के समाधान के लिए शासन के निर्देश पर सर्वे आदि किया गया। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि 33 करोड़ की लागत से रेहड़ा और पटेंगरा नाला के दोनों ओर दो अंडर पास बनाए जाएंगे। इसकी चौड़ाई पांच मीटर होगी। दो अंडर पास होने से एक तरह से आना और दूसरी तरफ से जाना होगा। ऊपर शेड लगाया जाएगा। इससे बारिश का पानी इकट्ठा नहीं होगा। स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद काम शुरू होगा। एक माह के अंदर बजट की स्वीकृति आदि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed