फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncle is calling and then the young man runs away to climb the tree

चाचा बुला रहे है कहकर फिर पेड़ पर चढ़ने को भाग युवक

Sun, 18 Sep 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Uncle is calling and then the young man runs away to climb the tree
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार को घंटो मशक्कत के बाद पेड़ से उतरा युवक शनिवार की सुबह फिर चढ़ने की जिद करने लगा। वह बार बार पेड़ की ओर दौड़ता और कहता कि चाचा बुला रहे हैं। परिजन उसको रोकने के लिए दौड़े तो वह उनसे लड़ कर कपड़ा फाड़ दिया। दांत काटने की कोशिश किया। जिसके बाद परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी बलवंत (20) पुत्र शिवधनी शुक्रवार की सुबह पेड़ पर चढ़ गया था। उसे उतारने के लिए गांव के अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम लगी रही। बताया गया कि वह प्रतिदिन पेड़ पर चढ़ जा रहा है। परिजन भी तरह-तरह की बात बताते रहे। कोई उसे मानसिक रुप से अस्वस्थ कहता तो कोई ऊपरी बाधा की बात कहने लगता। उसकी मां कल्लो बियार ने बताया कि पत्नी के छोड़ कर जाने के बाद वह शादी की जिद कर रहा है। इसलिए पेड़ पर चढ़ा है। अंतत: देर शाम को गांव के एक अध्यापक मंगला सिंह के कहने पर वह पेड़ से नीचे उतरा। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। नीचे उतरने के बाद उसने बताया कि परिजन उसकी पिटाई करते थे, इसलिए वह पेड़ पर चढ़ गया था। शनिवार की सुबह वह फिर पेड़ पर चढ़ने के लिए भागा। चाचा बुला रहे है कहकर वह पेड़ की ओर भागा। पिता शिवधनी और बड़ा भाई रणजीत से पकड़ने के लिए दौड़े। वह उनसे लड़कर कपड़ा फाड़कर दांत काटने लगा। परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सालों पहले युवक के चाचा लालता बियार पेड़ के नीचे कुश्ती लड़ते थे। बाद में उनका निधन हो गया था। बलवंत का कहना था कि चाचा सपने मेें आए थे। उसे बुला रहे हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहाकि वह फिर पेड़ पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। उसे थाना लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed