फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncle and nephew died due to tractor overturning in the field

Mirzapur News: खेत में ट्रैक्टर पलटने से चाचा-भतीजे की मौत

Thu, 31 Jul 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew died due to tractor overturning in the field
अहरौरा। पत्थर की खदान पर ब्लास्टिंग के लिए होल कर घर लौटते समय बुधवार को सुबह आनंदीपुर गांव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। कंप्रेसर के नीचे ट्रैक्टर सवार चाचा-भतीजे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र के भलुई म्योरपुर निवासी राम लखन विश्वकर्मा (50) अपने भतीजे रामकिशुन विश्वकर्मा (40) के साथ पत्थर की खदानों पर कंप्रेसर से होल करते थे। बुधवार को सुबह सात बजे कंचनपुर के पास धुरिया स्थित खदान पर ब्लास्टिंग के लिए होल करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बारिश से मिट्टी की गीली सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिसके नीचे दोनों दब गए। आसपास खेतों में रोपाई कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी होने पर खदान में मजदूरी कर रहा रामकिशुन का चचेरा भाई जीतलाल भी मौके पर पहुंच गया। जीतलाल ने बताया कि राम लखन और रामकिशन दोनों की पत्नियां उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं। रामकिशुन की 12 साल की बेटी है। करीब दो दशक से दोनों कंप्रेसर से खदानों में होल करने का काम कर रहे थे। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चाचा-भतीजे की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed