मिर्जापुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों ने गंवाई जान, एक की कल होनी है सगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले में रविवार को रफ्तार का कहर टूटा और दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों ने जान गंवाई। एक हादसा विंध्याचल थाना क्षेत्र के महडौरा गांव में हुआ और दूसरी घटना चुनार थाना क्षेत्र के सागर सेमर गांव में हुई।
प्रयागराज जनपद के मांडा थाने के कुखुडी गांव निवासी दीपचंद (25) उर्फ गांधी बाइक से विंध्याचल थाने के महडौरा गांव रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार के पास मिर्जापुर की ओर से आ रही बोलेेरो से उसे टक्कर लग गई। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
इस पर प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक फरार हो गया।
ओवरलोड डंपर से गिरे बोल्डर, बाइक सवार की मौत, दो जख्मी
सागर सेमर गांव के पास रविवार दोपहर लगभग दो बजे ओवरलोड डंपर से बोल्डर गिरने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। चुनार थाना क्षेत्र के भेड़ी कुसुमी गांव निवासी जय सिंह बिंद (48) गांव के राजेश यादव और नन्हकू शर्मा के साथ बाइक से गोल्हनपुर जा रहा था। जबकि मड़फा से बोल्डर लादकर एक डंपर डगमगपुर क्रशर प्लांट पर जा रहा था।
सागर सेमर गांव के पास बाइक सवार डंपर के पीछे थे। इसी दौरान डंपर से तीन-चार बोल्डर बाइक सवारों पर गिर पड़े। इसकी चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही बाइक चला रहे जय सिंह की मौत हो गई। जबकि डंपर लेकर चालक भाग गया। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे।
दोनों घायलों को सीएचसी से ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। उधर, मौत होने के बाद भी परिजन जय सिंह को पीएचसी ले गए। वहां डॉ. आनंद कुमार यादव ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस क्रशर प्लांट पहुंची और वहां से एक खाली डंपर उठा ले आई। थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।