{"_id":"6058e6bc8ebc3e76a12211e1","slug":"two-youths-lost-their-lives-in-road-accident-one-is-in-critical-condition-mirzapur-news-vns58121191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों ने गंवाई जान, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों ने गंवाई जान, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
मिर्जापुर/ड्रमंडगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर के पास रविवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे मंडलीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज मार्ग पर रतेह गांव के पास सोमवार की सुबह खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद कुमार सिंह पुत्र कैलाश सिंह नगर के पिपराडाड़ में बन रहे मेडिकल कालेज में दो वर्ष से मुंशी के पद पर कार्यरत थे। रविवार की रात को बाइक से मेडिकल कालेज की ओर जा रहे थे कि सड़क हादसे में घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक बाइक से गिरकर घायल हुए थे तो परिजनों का कहना है कि किसी वाहन ने धक्का मारा है। घायल प्रमोद को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था।
हलिया थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार अपने साथी 24 वर्षीय कमलेश कुमार के साथ बाइक से ड्रमंडगंज की ओर जा रहे थे। बाइक अनिल कुमार चला रहा था। कमलेश कुमार बाइक पर पीछे बैठा था। बाइक पर सवार होकर दोनों युवक जैसे ही रतेह गांव के पास पहुंचे कि अचानक सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के चक्कर में बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की स्पीड काफी तेज होने व बाइक चालक के सिर में हेलमेट भी न लगे होने के कारण सिर में गंभीर चोट लग गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक अनिल कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दुर्घटना से बेखबर साइकिल से घर की ओर जा रहे मृतक के पिता केदारनाथ भी मौके पर पहुंचे और भीड़ के बीच जाकर देखा तो उनका पुत्र मृत पड़ा था। पुत्र को मृत अवस्था में देख वे दहाड़ मारकर रोने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मृतक की मां मुन्नी देवी भी रोने बिलखने लगी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल को उपचार के लिए भेजा। घायल की भी हलाल गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।