{"_id":"64652231ba81815682036e84","slug":"two-youths-drowned-while-bathing-in-gomti-died-mirzapur-news-r-20-1-lko1044-210931-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गोमती में स्नान कर रहे दो युवक डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गोमती में स्नान कर रहे दो युवक डूबे, मौत
विज्ञापन
गोमती नदी में स्नान कर रहे दो युवक डूब गए। नदी के पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोरों ने दोनों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।सोमवार को कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे पवार निवासी शिवशंकर तिवारी के बेटे की तिलक चढ़ी थी। तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए मिर्जापुर के ददरा राजगढ़ निवासी अनूप कुमार पांडेय (19) अपनी ननिहाल शिवशंकर के घर पहुंचा था।
अनूप कुमार बुधवार दोपहर शिवशंकर के भाई सिद्धनाथ तिवारी के बेटे ऋषभ कुमार तिवारी (24) के साथ मिठनेपुर घाट पर गोमती नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अनूप गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अनूप को डूबता देखकर ऋषभ उसे बचाने के लिए गहरे पानी में गया तो वह भी डूब गया।
घाट के पास मौजूद लोगों ने दोनों को डूबते हुए देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर स्थानीय गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए। अनूप और ऋषभ की तलाश में गोताखोर नदी में उतरे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला। परिजन दोनों को लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो मौतों से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
-- इनसेट--
शादी की खुशी मातम में बदली
पूरे पवार निवासी शिवशंकर तिवारी के बेटे राहुल की तिलक 16 मई को चढ़ी थी। 26 मई को बरात जानी है। तिलक में शामिल होने के लिए राहुल की बुआ सुशीला अपने बेटे अनूप और बेटी प्रिया व पम्मी के साथ भाई शिवशंकर के घर आईं थी। नदी में डूबने से इकलौते बेटे की मौत से मां सुशीला और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ऋषभ की मौत से मां कंचन और बहन काजल बेसुध हैं।