{"_id":"66294cc33c8af41a9908e0d7","slug":"two-young-man-dies-on-road-accident-in-mirzapur-and-one-critical-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, किशोर की हालत गंभीर; इकलौते बेटे की मौत पर छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, किशोर की हालत गंभीर; इकलौते बेटे की मौत पर छाया मातम
Wed, 24 Apr 2024 11:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:47 PM IST
सार
Mirzapur News: गंभीर रूप से घायल किशोर अंगद का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दी। अलग-अलग सड़क दुर्घटना में हुई दोनों युवकों की मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
जख्मी किशोर का इलाज चल रहा है।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर बुधवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले जाया गया। जहां दो युवकों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से जख्मी किशोर का इलाज चल रहा है।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर पहड़ी भाव गांव निवासी आलम (18) देर शाम बंगालीपुर गांव से अपने घर जा रहा था कि ददरा पहाड़ी गांव के पास मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर सामने से आ रही ऑटो ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आलम की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक माता-पिता का एकलौता पुत्र था। वहीं, दूसरी घटना राजगढ़ थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव की है। धीरेंद्र (24) पुत्र ओमप्रकाश अपने चाचा के लड़के अंगद (13) पुत्र गुड्डू यादव को बाइक से लेकर नदीहार बाजार से अपने घर बिशनपुरा जा रहा था। जैसे ही किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के पास पहुंचा कि तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक बाइक सवार को धक्का मार दिया।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई अंगद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भेजा गया।
आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शशिकांत जैसल ने परीक्षण कर आलम तथा धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।