फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two weeks have passed, the head of village has not been sworn in

दो सप्ताह बीते, नहीं हुआ ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण

Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two weeks have passed, the head of village has not been sworn in
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित हुए दो सप्ताह बीत गए। लेकिन अब तक नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण नहीं कराया जा सका। चार्ज न मिलने से गांव के विकास को कौन कहे कोरोना महामारी में दवाओं का समुचित ढंग से छिड़काव तक नहीं हो पा रहा। गर्मी के इस मौसम में गांवों में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की बनी हुई है। खाता संचालन न होने से खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो पा रही। राजगढ़: विकासखंड का अधिकांश इलाका पहाड़ी होने के चलते ग्रामीणों के लिए पेयजल की समस्या बनी हुई है। जलस्तर नीचे चले जाने से अधिकतर हैंडपंपों ने पानी देना छोड़ दिया है। प्रधान के पास कोई चार्ज ना होने से हैंडपंप मरम्मत नहीं हो पा रहे। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का कहना है कि हम हैंडपंप बनवाएं भी तो किस मद से। सीखड़: ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण न होने से गांव का विकास कार्य ठप है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवासों की हालत ज्यों की त्यों पड़ी हुई है। जिम्मेदारी न मिलने से गांवों में तैनात सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आ रहे हैं। अदलहाट: कोरोनाकाल में गांवों में चहुंओर गंदगी छायी हुई है। सैनिटाइजेशन तक के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जलस्तर नीचे खिसक जाने से अधिकांश गांवों में हैंडपंप पानी देना बंद कर दिए हैं। मरम्मत के लिए ग्रामीण नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के घरों का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed