{"_id":"5fec82188ebc3e3dd0710f13","slug":"two-times-tax-will-have-to-be-paid-if-fast-tag-is-not-imposed-mirzapur-news-vns5662942113","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्ट टैग न लगवाने पर देना होगा दो गुना टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्ट टैग न लगवाने पर देना होगा दो गुना टैक्स
विज्ञापन
मिर्जापुर। नए वर्ष से टोल प्लाजा पर गुजरने के लिए वाहनों को फास्ट टैग लगाना जरूरी होगा। फास्ट टैग न लगाने वाले वाहन स्वामी को टोल प्लाजा पर दो गुना टोल टैक्स देना होगा। दो गुना टैक्स देने के साथ ही उनके समय की भी बर्बादी होगी।
टोल प्लाजा पर वाहन स्वामी का समय बचे और लाइन में इंतजार न करना पड़े, इसलिए के परिवहन मंत्रालय ने देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्ट टैग अनिवार्य कर दिया है। फास्ट टैग लग जाने से वाहनों को ज्यादा देर तक नहीं रूकना होगा। एक दो सेकेंड में कैमरा फास्ट टैग को स्कैन कर लेगा और टैक्स काट लेगा। इसके बाद वाहन स्वामी जा सकता है। फास्ट टैग न होने से टोल प्लाजा पर पैसा देकर पर्ची लेने आदि में समय लगने से वाहनों की कतार लग जाती है। फास्ट टैग एक तरह से समय बचाने वाली कैशलेस व्यवस्था है। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरके विश्वकर्मा ने बताया कि एक जनवरी से टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों में फास्ट टैग अनिवार्य कर दिया गया है। सभी वाहनों में फास्ट टैग नहीं लग सका है। इसका भी ध्यान रखा गया है। टोल प्लाजा पर कई लेन होते है। ऐसे में एक लेन को कैश के लिए छोड़ा जाएगा। अधिक लेन वाले टोल प्लाजा पर 80 प्रतिशत लेन फास्ट टैग के लिए रहेगा। फास्ट टैग न लगाने वालों के लिए सुविधा रहेगी, पर इसमें उनको आर्थिक नुकसान भी होगा। फास्ट टैग न होने के कारण उनको दोगुना टैक्स देना होगा। दो गुना टोल टैक्स देने से अच्छा होगा कि फास्ट टैग लगवा लें। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
..............................
क्या है फास्ट टैग
फास्ट टैग के जरिए आप टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का भुगतान कैशलेस कर सकते हैं। ये एक प्रकार का टैग या चिप है। जिसे कार की विंडस्क्रीन पर बांयी ओर लगाया जाता है। से में जब भी फास्ट टैग लगी कार टोल प्लाजा से गुजरेगी तो ऐसी स्थिति में टैक्स डायरेक्ट वाहन मालिक के खाते से कट जाएगा।
विज्ञापन
बैंक से बनेगा फास्ट टैग
फास्ट टैग बनवाने के लिए बैंक में जाना होगा। बैंक में फास्ट टैग बनाने के लिए एक पटल होगा। वहां पर गाड़ी की आरसी देने पर आपको 24 घंटे में फास्ट टैग उपलब्ध करा दिया जाएगा। फास्ट टैग बनाने की सुविधा लगभग सभी बैंकों में है। इसमें 400 रुपये लगता है। 200 रुपये फास्ट टैग का नंबर जारी करने और 200 रिचार्ज के रूप में रहेगा। जैसे मोबाइल नंबर पर रिचार्ज कराते है। उसी तरह से बैंक से फास्ट टैग द्वारा दिए गए नंबर से रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज खत्म होने पर मोबाइल पर मैसेज जाएगा। ऐप के माध्यम से खाते से आनलाइन रिचार्ज किया जाएगा।
......................
वर्जन
एक जनवरी से टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों में फास्ट टैग अनिवार्य कर दिया गया है। जिन वाहनों में फास्ट टैग नहीं रहेगा, उनकेे दो गुना टोल टैक्स देना होगा। - आरके विश्वकर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन
............................................
फास्ट टैग नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा के लिए है। नरायनपुर के फत्तेपुर टोल प्लाजा स्टेट हाईवे पर है। यहां पर अभी फास्ट टैग अनिवार्य नहीं हुआ है। भविष्य में ऐसा संभव है। यहां पर कैश और डिजिटल पेमेंट होता है। - अंबरीश सिंह, मैनेजर, फत्तेपुर टोल प्लाजा