फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two teenagers drowned while bathing in a farm pond.

Mirzapur News: खेत में बने तालाब में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत

Mon, 01 Jun 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned while bathing in a farm pond.
अदलहाट के देवलासी गांव में डूबकर मृत अब्दुल कादिर। स्रोत- परिवार
अदलहाट के देवलासी गांव का मामला, शनिवार दोपहर खाना खाकर घर से निकलकर 500 मीटर दूर खेत में बने तालाब में गए थे नहाने
विज्ञापन

अदलहाट, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के देवलासी गांव में शनिवार दोपहर खाना खाकर खेलने निकले अब्दुल कादिर (13) और अयान (14) की खेत में बने तालाब में नहाने चले गए वहां गहरे पानी में डूबने से दोनों की माैत हो गई।
क्षेत्र के देवलासी गांव निवासी अब्दुल पुत्र गुलाम मुस्तफा शनिवार दोपहर को खाना खाकर पड़ोस में रहने वाले अयान पुत्र बबलू के साथ खेलने के लिए निकल गया। काफी देर तक दोनों के घर न आने पर परिजन परेशान हो गए। दोनों की खोजबीन की जाने लगी। खोजते-खोजते शाम हो गया पर दोनों का कहीं पता नहीं चला। तभी ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ने बताया कि वह दोपहर में मोती के खेत में बने तालाब के पास दोनों को नहाते देखा था। सूचना पर परिजन घर से 500 मीटर दूर मोती के खेत में बने तालाब के पास पहुंचे। वहां पर तालाब के दोनों का कपड़े और चप्पल मिला। इसके बाद गांव के लोग तालाब में उतरे 12 फीट गहरे तालाब से दोनों किशोर का शव बाहर निकाल। दोनों का शव मिलने पर कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर घर पर आए। घर पर शव पहुंचे ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मो. इकबाल ने बताया कि उनका नाती अयान अपने साथी अब्दुल के साथ खेलने गया था। तालाब में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। थानाध्यक्ष अदलहाट अजय सेठ ने बताया कि खेत में बने तालाब में स्नान करते समय दो किशोर की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन



दिव्यांग माता-पिता के पुत्र थे दोनों
मृत बच्चों के माता-पिता दिव्यांग हैं। अहरौरा निवासी अयान के माता व पिता दोनों मुक-बधिर हैं। अयान माता के साथ अपने ननिहाल अदलहाट थाना क्षेत्र के देवलासी गांव में रहता था। वह नौवीं पास कर हाईस्कूल में गया था। वह दो भाईयों में छोटा था। अब्दुल के पिता भी दिव्यांग हैं। अब्दुल तीन बहनाें का इकलौता भाई था।

अदलहाट के देवलासी गांव में डूबकर मृत अब्दुल कादिर। स्रोत- परिवार

अदलहाट के देवलासी गांव में डूबकर मृत अब्दुल कादिर। स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed