फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two suspects involved in animal trafficking have been arrested.

Mirzapur News: पशु तस्करी में संलिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two suspects involved in animal trafficking have been arrested.
ड्रमंडगंज। स्थानीय पुलिस ने पशु तस्करी में संलिप्त मध्य प्रदेश निवासी दो आरोपियों को उनके घर जाकर गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि देवहट गांव के पास 14 जनवरी को 34 मवेशियों को लादकर बिहार जा रहा एक ट्रक वन दरोगा की कार में टक्कर मारते हुए टेसुआ नाले में पलट गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल 14 पशुओं की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी मौके से भाग गए थे। वन दरोगा अभिषेक सिंह की तहरीर पर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन में खलासी मनोज सिंह का मोबाइल मिला था। इसके जरिए खलासी मनोज सिंह निवासी मझिगवां थाना बैकुंठपुर रीवां मध्य प्रदेश के यहां पुलिस पहुंची। पूछताछ में उसने बताया कि रीवां के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पटेहरा मझियार निवासी पंकज तिवारी उर्फ लल्लू ने तलड़ी क्षेत्र के बरदहा घाटी से 34 गोवंशों को ट्रक पर लदवाया था। पुलिस खलासी मनोज सिंह को लेकर पंकज तिवारी के घर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर ड्रमंडगंज थाने ले आई। पंकज तिवारी ने बताया कि रीवां जिले के तलड़ी क्षेत्र के बरदहा घाटी से गोवंशीय पशुओं को इकट्ठा कर ट्रक पर लदवाकर बिहार भेजा था। ट्रक चालक अमजद बिहार का निवासी है। मुख्य आरोपी और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed