फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two students going to attend marriage ceremony die in road accident, one injured

Mirzapur News: वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Thu, 14 Mar 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two students going to attend marriage ceremony die in road accident, one injured
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार की रात वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक घायल हो गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा बसही के पास मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार बीए के छात्र की मौत हो गई। वहीं देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा खुर्द गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार कक्षा सात के छात्र की मौत हो गई। साइकिल पर पीछे बैठा दोस्त घायल हो गया। इस घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गहरवार गोपलापुर मजरा निवासी राजकुमार का बेटा निखिल यादव (14) साइकिल से मंगलवार रात आठ बजे साथी विकास यादव 17 के साथ कोटवा स्थित अपने मामा मुरली यादव के घर ममेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा खुर्द गांव के पास बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार निखिल और विकास गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर परिजन दोनों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लेकर गए। यहां निखिल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विकास को रेफर कर दिया। निखिल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक निखिल गांव के एमएएम पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। वह दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर,विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गाजीपुर मजरा निवासी रामकृष्ण का बेटा बालकृष्ण (20) मंगलवार रात साढ़े 10 बजे अपने मित्र की शादी में शामिल होने के लिए घर से बाइक लेकर विसुंदरपुर जाने के लिए निकला था। वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा बसही के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया और परिजनों को सूचना दी। यहां डॉक्टरों ने बालकृष्ण को मृत घोषित कर दिया। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि बालकृष्ण श्रीधी यादव डिग्री कॉलेज मेजा में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed