{"_id":"6ac69da62b0f1f920c0191e9","slug":"two-special-trains-to-pass-through-mirzapur-during-the-festive-season-yesvantpur-saharsa-train-to-halt-at-mirzapur-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-162688-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: त्योहार पर मिर्जापुर से गुजरेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, यशवंतपुर-सहरसा का मिर्जापुर में ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: त्योहार पर मिर्जापुर से गुजरेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, यशवंतपुर-सहरसा का मिर्जापुर में ठहराव
विज्ञापन
मिर्जापुर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें मिर्जापुर से सीधे जुड़ी दो विशेष ट्रेनें भी शामिल हैं। यशवंतपुर-सहरसा साप्ताहिक विशेष ट्रेन का मिर्जापुर स्टेशन पर ठहराव होगा, जबकि कोलकाता-प्रतापनगर विशेष ट्रेन मिर्जापुर के रास्ते चलेगी। इससे त्योहार पर दक्षिण भारत, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 06581 यशवंतपुर-सहरसा साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11, 18 और 25 अक्तूबर तथा एक, आठ, 15, 22 और 29 नवंबर को चलेगी। वापसी में 06582 सहरसा-यशवंतपुर विशेष ट्रेन 14, 21 और 28 अक्तूबर तथा चार, 11, 18 और 25 नवंबर और दो दिसंबर को संचालित होगी। यह ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। यशवंतपुर से आने वाली ट्रेन मिर्जापुर में सुबह 5:48 से 5:50 बजे तक और सहरसा से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन शाम 6:38 से 6:40 बजे तक रुकेगी।
इस ट्रेन से मिर्जापुर के यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के साथ बिहार के विभिन्न शहरों तक जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। ट्रेन में प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी समेत कुल 24 कोच होंगे। ट्रेन मिर्जापुर के अलावा प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और मानसी आदि स्टेशनों पर भी रुकेगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 03109 कोलकाता-प्रतापनगर विशेष ट्रेन अक्तूबर में 13, 20 और 27 तथा नवंबर में तीन, 10, 17 और 24 तारीख को चलेगी। वापसी में 03110 प्रतापनगर-कोलकाता विशेष ट्रेन 15, 22 और 29 अक्तूबर व पांच, 12, 19 और 26 नवंबर को चलेगी। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।