{"_id":"68376240a33a922469046138","slug":"two-sisters-died-and-seven-were-injured-due-to-lightning-during-rain-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134446-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बूंदाबादी के बीच बिजली गिरने से दो बहनों की मौत, सात झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बूंदाबादी के बीच बिजली गिरने से दो बहनों की मौत, सात झुलसे
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के नदना गांव के मझिगवा मजरे में बुधवार को दोपहर में बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से हैंडपंप के पास खेल रहीं दो बहनों की मौत हो गई। वहीं, कुछ दूरी पर नीम के पेड़ के नीचे बैठे सात लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पाकर एसडीएम संजीव कुमार यादव पीएचसी पहुंचे और पीड़ित परिवारो को दैवी आपदा कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के नदना गांव के मझिगवां मजरा निवारी संतोष की बेटियां खुशबू (10) और साधना (9) दोपहर में हैंडपंप के पास खेल रही थी। उसी दौरान बूंदाबांदी होने लगी और हैंडपंप पर बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। वहीं, कुछ दूरी पर नीम के पेड़ के नीचे बैठीं फूल कुमारी (25), जागृति (3), रानी (10), सोनम (15), अमन (5), लल्लू (3), साधना (14) समेत सात लोग झुलस गए। इस घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। तत्काल सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हलिया पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पाकर एसडीम संजीव कुमार यादव पीएचसी पहुंचे और डॉक्टरों को पूरी सतर्कता के साथ उपचार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया मृत बच्चियों के परिवार को दैवी आपदा कोष से चार लाख रुपये और झुलसे लोगों को 5400 रुपये की मदद दिलाई जाएगी। वहीं, थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई है जबकि सात लोग झुलस गए है।
मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
हलिया क्षेत्र के नदना मजरे में बिजली गिरने से दो बहनों की मौत की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। साथ ही उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।