फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people lost their lives in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों ने गंवाई जान 

Fri, 09 Sep 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भरपुरा चौराहे के पास बोलेरो से कुचल कर गुरुवार की सुबह दस बजे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। उधर, वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर हाइवा पलटने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन



उमरिया गांव निवासी प्रदीप दूबे उर्फ पिंकू दूबे पुत्र कुशल दूबे गुरुवार की सुबह चुनार बिजली विभाग में किसी काम से जा रहा था। बाइक सवार प्रदीप दूबे पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पहुंचे ग्रामीण उसे जिला चिकित्सालय ले गए। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर बनारस जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। उधर बोलेरो का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। बताते चलें कि इस सड़क पर विगत दो माह में कई दुघर्टनाएं हो चुकी हैं जिसमें छह से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी है। 
विज्ञापन



अहरौराः वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान घाटी बैजू बाबा मंदिर के पास सोनभद्र से गिट्टी लाद कर वाराणसी जा रहा एक हाइवा गुरुवार की शाम सात बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दब कर कटने से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।   सोनभद्र से एक हाइवा गिट्टी लोड कर गुरुवार को वाराणसी जा रहा था। शाम करीब सात बजे जैसे ही हाइवा अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी बैजू बाबा मोड़ के पास पहुंचा कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर बीच सड़क ही पलट गया। जिसमें चालक उस्मान (50) पुत्र मुश्ताक निवासी जफराबाद अदलहाट दबने से दो भागों में कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच सड़क पर हुए हादसे के चलते आवागमन बाधित हो गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed