{"_id":"57d1b0cf4f1c1b5d78317324","slug":"two-people-lost-their-lives-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों ने गंवाई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों ने गंवाई जान
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के भरपुरा चौराहे के पास बोलेरो से कुचल कर गुरुवार की सुबह दस बजे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। उधर, वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर हाइवा पलटने से चालक की मौत हो गई।
उमरिया गांव निवासी प्रदीप दूबे उर्फ पिंकू दूबे पुत्र कुशल दूबे गुरुवार की सुबह चुनार बिजली विभाग में किसी काम से जा रहा था। बाइक सवार प्रदीप दूबे पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पहुंचे ग्रामीण उसे जिला चिकित्सालय ले गए। स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर बनारस जा रहे थे कि उसकी मौत हो गई। उधर बोलेरो का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। बताते चलें कि इस सड़क पर विगत दो माह में कई दुघर्टनाएं हो चुकी हैं जिसमें छह से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी है।
अहरौराः वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान घाटी बैजू बाबा मंदिर के पास सोनभद्र से गिट्टी लाद कर वाराणसी जा रहा एक हाइवा गुरुवार की शाम सात बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दब कर कटने से चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सोनभद्र से एक हाइवा गिट्टी लोड कर गुरुवार को वाराणसी जा रहा था। शाम करीब सात बजे जैसे ही हाइवा अहरौरा थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी बैजू बाबा मोड़ के पास पहुंचा कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर बीच सड़क ही पलट गया। जिसमें चालक उस्मान (50) पुत्र मुश्ताक निवासी जफराबाद अदलहाट दबने से दो भागों में कट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच सड़क पर हुए हादसे के चलते आवागमन बाधित हो गया।