{"_id":"572b8b724f1c1b6a785ccf4e","slug":"two-people-killed-in-road-accidents-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, दो लोग घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 05 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसो में दो लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के दौरान ट्रैक्टर से कुचल कर एक बालक की मौत हो गई जबकि पेड़ से कार टकराने से एक व्यक्ति की जान चली गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुबारा पहाड़ी गांव निवासी अनिल कुमार का तीन वर्षीय पुत्र आयुष बुधवार की शाम पांच बजे अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक तालाब से मिट्टी लोड कर आ रहे ट्रैक्टर ने बालक को कुचल दिया। बालक ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की खबर लगते ही परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर निकले तो चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी प्रकार दूसरी घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव के पास हुई, जिसमें कार सवार गुुरुवार को मड़िहान के भावां से सोनभद्र जा रहे थे।
विज्ञापन
कार में तीन लोग सवार थे। चालक जैसे ही कार लेकर धनसिरिया गांव के पास पहुंचा कि एक आटो रिक्शा अचानक सामने आ गया। जिसे बचाने में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। जिसमें अभिमन्यु गौड़ (30) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्घटना में राजेश कुमार गुप्ता (50) निवासी पटेहरा एवं एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए।