फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people including the girl hanged their lives

Mirzapur News: युवती समेत दो लोगों ने फंदे पर लटक कर दी जान

Mon, 05 Jun 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two people including the girl hanged their lives
मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार की रात और रविवार को सुबह फंदे पर लटक कर युवती समेत दो लोगों ने जान दे दी। शनिवार की रात कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा निवासी एक युवती ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। इसके अलावा देहात कोतवाली क्षेत्र के चितावनपुर गांव में रविवार को सुबह पेड़ की डाल पर लगे फंदे में लटककर एक वृद्ध ने जान दे दी।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा निवासी आशा देवी (20) शनिवार को देर शाम कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर लटक गईं। परिजनों ने उन्हें फंदे से उतारकर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया कि फंदे पर लटक कर युवती की मौत होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के चितावनपुर गांव में रविवार को सुबह रामजियावन ने आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वे बीमार चल रहे थे। सुबह उनका फंदे पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामजियावन से चार पुत्र और एक पुत्री हैं। एक पुत्र की शादी नहीं हुई है। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि पेड़ पर फंदे से लटककर एक वृद्ध ने जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed