{"_id":"67d2f986461873c81a08498a","slug":"two-people-including-a-woman-died-in-road-accidents-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-130940-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के रजई गांव के पास बाइक की टक्कर से महिला की जान चली गई। वहीं, मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर में खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के रजई गांव निवासी चंद्रकली (52) मंगलवार को खेत में काम करने गई थी। देर शाम को घर लौटते समय वह गांव में सड़क किनारे बैठ गई थी। इसी बीच एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चंद्रकली गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी लालगंज पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लालगंज थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी दिनेश (26) अपनी ससुराल मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी माफी में रहता था। मंगलवार की शाम को वह कलवारी माफी निवासी अपने साथी मनोज (22) के साथ बाइक से घूमने निकला था। गोपलपुर नदी के पास उनकी बाइक खंभे में टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया जबकि मनोेज को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। दिनेश की चार साल पहले शादी हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।