फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people, including a woman, died after consuming poison.

Mirzapur News: जहर खाने से महिला समेत दो की मौत

Mon, 20 Apr 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, died after consuming poison.
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी मोहल्ला में महिला और कछवां थाना क्षेत्र के मझवां पत्ती का पुरा मोहल्ले में व्यक्ति की जहर खाने से मौत हो गई। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी निवासी राधिका (34) पत्नी जेपी मोदनवाल ने रविवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला के भाई कृष्ण कुमार का आरोप है कि ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करते थे। वहीं दूसरी ओर कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि विषाक्त सेवन करने से महिला की मौत हो गई। दूसरी घटना कछवां थाना क्षेत्र के मझवां पत्ती का पुरा गांव का है। गांव निवासी धनंजय सिंह (52) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन सीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कछवां थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed