फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people died after being hit by a train, not identified

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, शिनाख्त नहीं

Wed, 15 May 2024 04:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Two people died after being hit by a train, not identified
मिर्जापुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक घटना कटरा कोतवाली और दूसरी देहात कोतवाली क्षेत्र की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंहकुंचवा के पास मंगलवार को सुबह एक 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की। देहात कोतवाल राणा प्रताप ने बताया कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 72 घंटे बाद शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दूसरी घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र की है। क्षेत्र के सबरी रेलवे फाटक से 100 मीटर आगे आउटर सिग्नल की ओर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 72 घंटे में शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed