फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two officers will be suspended for negligence

Mirzapur News: लापरवाही बरतने पर दो अफसरों का होगा निलंबन

Wed, 09 Apr 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two officers will be suspended for negligence
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में डीएम ने आईजीआरएस की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसमें जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण और जिला समाज कल्याण अधिकारी के निस्तारित मामलों का फीडबैक संतोषजनक नहीं मिला। इस पर उन्होंने दोनों अधिकारियों के निलंबन के लिए सीडीओ को चार्जशीट प्रस्तुत करने को कहा।
बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण के सबसे ज्यादा 751 निस्तारित मामलों में 550 का फीडबैक संतोषजनक नहीं मिला। इसी तरह जिला समाज कल्याण अधिकारी के 132 निस्तारित मामलों में 80 का फीडबैक संतोषजनक नहीं था। इस पर डीएम ने सीडीओ व एडीएम भू-राजस्व को दोनों अधिकारियों के निलंबन के लिए चार्जशीट बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।
विज्ञापन

वहीं, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत निगम, सिंचाई विभाग, जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए काम में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने कार्यालय में आईजीआरएस से संबंधित कंट्रोल रूम खोलें और मामलों के निस्तारण का फीडबैक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत बिल में संशोधन, राशन कार्ड, पेंशन, नाली खड़ंजा, हैंडपंप आदि के प्रार्थनापत्रों के समुचित निस्तारण कर सही फीडबैक देने को कहा। उन्होंने 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक अभियान चलाकर लेखपालों की उपस्थित में पथरगड्डी और सीमाकंन का काम पूरा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed