Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Water from drains flowing into Ganga in this very water women will offer arghya to Sun in mirzapur

छठ घाटों के पास गंदगी का अंबार: गंगा में नालों का गिर रहा पानी, इसी जल में महिलाएं देंगी सूर्य को अर्घ्य

Fri, 13 Nov 2026 01:54 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 13 Nov 2026 01:54 PM IST
सार

छठ पर्व की तैयारियों के बीच गंगा में गिर रहा नालों का पानी परेशानी का सबब बना है। जिस जल में नालों का पानी गिर रहा है। इसी जल में महिलाएं सूर्य को अर्ध्य देंगी।    

विज्ञापन
Water from drains flowing into Ganga in this very water women will offer arghya to Sun in mirzapur
नाले से गिरता प्रदूषित पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाला छठ पर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन जिन घाटों पर महिलाएं डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी, उनके पास ही गंदे नालों का पानी गंगा में गिर रहा है। ऐसे में महिलाओं को प्रदूषित जल में खड़े होकर पूजा-अर्चना करनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


नगर के कंपनी घाट, फतहां घाट, कचहरी घाट, बरियाघाट, सुंदरघाट, पक्का घाट, नारघाट सहित अन्य घाटों पर डाला छठ के दौरान महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देती हैं। अर्घ्य देने से पहले घाटों पर वेदी बनाई जाती है। इसके बाद महिलाएं कमर तक पानी में खड़े होकर पूजा करती हैं। इनमें फतहां घाट, कचहरी घाट, बरियाघाट, सुंदरघाट और नारघाट के पास नगर के गंदे पानी की निकासी वाले नाले गंगा में गिरते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

27 में से नौ नालों की टेपिंग अब भी बाकी
नगर और आसपास के क्षेत्रों में छोटे-बड़े कुल 27 नालों की टेपिंग होनी थी, ताकि गंदा पानी गंगा में न गिरे। इनमें से करीब 18 नालों की टेपिंग हो चुकी है, जबकि नौ नालों का काम बाकी है। इसके चलते इन नालों से गंगा में गंदा पानी गिर रहा है। जल निगम की गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को नालों की टेपिंग की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

कई बार बढ़ चुकी है समय सीमा
गंगा के किनारों के इन नालों की टेपिंग का काम लगभग चार वर्षों से चल रहा है। अब तक तीन से अधिक बार इनका कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। अब नई समय सीमा 31 दिसंबर 2026 निर्धारित किया गया है। विभाग का दावा है कि अब मात्र चार नालों की टेपिंग शेष है। इसको दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

क्या बोले अधिकारी

अधिकांश नालों की टेपिंग कराई जा चुकी है। केवल चार नालों की टेपिंग शेष है। इनको भी 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। कहीं कोई समस्या नहीं है। -आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed