फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two lakh farmers will be deprived of PM Samman Nidhi

Mirzapur News: पीएम सम्मान निधि से वंचित रह जाएंगे दो लाख किसान

Sat, 22 Feb 2025 09:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Two lakh farmers will be deprived of PM Samman Nidhi
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। जिले में अभी तक 226669 किसानों ने अपना फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई उन्हें किसान सम्मान नहीं मिलेगी। जो किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री करा लें।
विज्ञापन

ऐसे किसान पीएम सम्मान निधि की 19वीं किस्त से वंचित हो जाएंगें। उपकृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने बताया कि जिले में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जन सेवा केंद्र के माध्यम से कराया जा रहा है। अब तक जिले के 156123 किसानों ने ही अपना फार्मर रजिस्ट्री कराया है। जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराया है उन्हीं के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 226669 किसानों ने अभी तक अपना फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराए हैं। जिले में फार्मर रजिस्ट्री में कुल लक्ष्य 382792 की तुलना में 19 फरवरी 2025 तक 156123 किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। चुनार में लक्ष्य 119082 के तुलना में 49504 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है। यह लक्ष्य का 41.57 प्रतिशत है। मड़िहान में लक्ष्य 46438 की तुलना में 19872 ही रजिस्ट्री हुई जो कि 42.79 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज में लक्ष्य 64097 की तुलना में 25551 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री का पंजीकरण कराया है, यह लक्ष्य का 39.86 प्रतिशत है। सदर में तहसील लक्ष्य 153175 की तुलना में 61196 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है जो कि 39.95 प्रतिशत है।

उप कृषि निदेशक ने बताया किन्ही कारण से जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है वह अपने-अपने गांव में नजदीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) पर उपस्थित होकर आधार, मोबाइल नंबर और सभी खतौनी लेकर फार्मर रजिस्ट्री कराएं। अन्यथा किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed