फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two including a youth riding a bike died after being crushed by a truck

Mirzapur News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक समेत दो की मौत

Fri, 06 Oct 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two including a youth riding a bike died after being crushed by a truck
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा के पास बृहस्पतिवार को सुबह ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे हादसे में घायल पति-पत्नी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया। जहां डाॅक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी के पास स्थित कतवारू का पूरा मोहल्ला निवासी छोटकऊ देव पांडेय (52) पुत्र सज्जन देव पांडेय वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी सास का बुधवार की रात निधन हो गया। सास के घर मध्य प्रदेश के सीधी जिला बगेरी जाने के लिए छोटकऊ देव पांडेय ने अपने साढ़ू मनोज मिश्रा के पुत्र रोहित मिश्रा (23) निवासी देवरी आमघाट कोतवाली देहात को बृहस्पतिवार को सुबह घर बुलाया। रोहित बृहस्पतिवार को सुबह बाइक से अपने मौसा के घर पहुंचा।
विज्ञापन

इसके बाद रोहित अपने मौसा छोटकऊ देव पांडेय और मौसी सावित्री देवी (46) को बाइक पर बैठा कर मध्य प्रदेश के सीधी जाने के लिए निकला। रास्ते में वह देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव के पास पहुंचा था कि ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। ट्रक के टक्कर से बाइक सवार रोहित गिर गया। उसका सिर ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद 50 मीटर तक घसीटता चला गया। इस हादसे में रोहित की मौके पर मौत हो गई। छोटकउ देव पांडेय को गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी सावित्री को हल्की चोट लगी। छोटकऊ देव पांडेय को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। घायल का उपचार कराया गया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed