फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two dead, including young man, 177 found corona infected

युवक समेत दो की मौत, 177 मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 03 May 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two dead, including young man, 177 found corona infected
मिर्जापुर। संक्रमितों के मिलने के साथ ही लगातर नौ दिनों से कोरोना संक्रमितों के मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक 23 वर्षीय युवक है। शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक की मौत हुई थी। दोनों मौत एल-टू ट्रामा सेंटर में हुई है। रविवार को लगातार 23वें दिन 100 से अधिक संक्रमित मिले है। पिछले नौ दिनों में 20 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। रविवार को 177 संक्रमित मिले और 295 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या एक हजार 771 पहुंच गई है। रविवार को 177 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या नौ हजार 68 हो चुकी है। रविवार को 295 लोगों को स्वस्थ होने पर उसको डिस्चार्ज किया गया। अब तक सात हजार 226 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। रविवार को मंडलीय अस्पताल परिसर के ट्रामा सेंटर में बने एल-टू अस्पताल में जमालपुर के सिकंदरपुर निवासी 23 वर्षीय युवक और छानबे के गैपुरा निवासी 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 33 मरीज हैं। पांच विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में है। एक हजार 632 लोग होम आईसोलेशन में है। 63 दूसरे जिले में भर्ती है। 38 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया रविवार को एक हजार 116 की रिपोर्ट आई है। इसमें दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 177 संक्रमितों में 141 पुरुष और 36 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 53 हजार 986 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 52 हजार 618 की रिपोर्ट आई है। 1368 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 71 हजार 279 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 812 हाट स्पाट है। 625 ग्रामीण और 187 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed