फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two dead, including one woman from Corona, 210 found infected

कोरोना से एक महिला समेत दो की मौत, 210 मिले संक्रमित

Fri, 30 Apr 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Two dead, including one woman from Corona, 210 found infected
मिर्जापुर। जिले में लगातार 21वें दिन 100 से अधिक संक्रमित मिले। शुक्रवार को 210 संक्रमित मिले और 412 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि एक महिला समेत दो की कोरोना से मौत हो गई। पिछले सात दिनों में अब तक 12 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले 30 दिनों में 5135 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस समय एक्टिव केस की संख्या 1783 है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 210 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 8625 हो चुकी है। अब तक 6644 लोगों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। शुक्रवार को विंध्याचल के एल-वन अस्पताल में विंध्याचल निवासी एक 45 वर्षीय महिला और एल-टू अस्पताल में नगर निवासी एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई है। दो की मौत के बाद जिले में अब तक 63 मरीजों की मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 34 मरीज हैं। छह विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में है। 1783 लोग होम आईसोलेशन में है। 55 दूसरे जिले में भर्ती है। 40 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया शुक्रवार को 5815 की रिपोर्ट आई है। इसमें एक महिला समेत दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 210 संक्रमितों में 149 पुरुष और 61 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 51,180 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 49 हजार 944 की रिपोर्ट आई है। 1236 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 69 हजार 296 की एंटीजन किट से जांच कराई गया है। जिले में इस समय 810 हॉट स्पाट हैं। 599 ग्रामीण और 211 शहरी क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed