फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two criminals accused of robbing a jeweler arrested in an encounter

Mirzapur News: सराफ से लूट करने के आरोपी दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 03:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Two criminals accused of robbing a jeweler arrested in an encounter
मिजापुर। दस दिन पहले सराफा व्यवसायी से नकदी समेत 30 लाख रुपये की लूट करने के आरोपी 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। इससे पहले पुलिस ने लूट की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के दारानगर कलवारी निवासी अजित केसरी और उनके भाई अजय केसरी की कलवारी चौराहा के पास आभूषण की दुकान है। बीते 15 जनवरी को प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर दोनों भाई शाम छह बजे के करीब कार से घर जाने के लिए निकले थे। कार क्षेत्र के सेमरी-खुटारी गांव के बीच नहर के पास पहुंची थी कि कार सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी अजित (28) और उनके भाई अजय केसरी (24) की गाड़ी रोक ली। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दोनों भाइयों की पिटाई करने के बाद अजय के कमर में गोली मारकर गहनों से भरा बैग छीन लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी खी। टीमें बिहार और अन्य प्रदेशों में गईं। एएसपी नक्सल ओपी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मड़िहान प्रदीप सिंह और एसओजी की टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों शैलेंद्र चौहान निवासी गिरपरिया थाना दिनारा जिला रोहतास बिहार और अंकित चौहान निवासी अटारी मड़िहान को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर लूटे गए सामान में से बंटवारे में मिले आभूषण और बाइक बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लूट के मामले फरार सरगना इनामी बदमाश राम निवास उर्फ श्रीनिवास निवासी मटिहानी थाना मड़िहान और धनंजय चौहान को बेला जंगल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने फायरिंग से बचते हुए आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। उस दौरान दोनों बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी। उनको उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राम निवास लूट कांड का सरगना है। वह बिहार का रहने वाला है। काफी समय से मड़िहान के जंगल में रहकर खेती आदि करता है। उसने अपने साथी धनंजय व अन्य लोगों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। राम निवास अपहरण के मामले में बिहार के रोहतास में जेल में था। उसने रोहतास के जेल में बंद दो अन्य आरोपियों से मेलजोल बढ़ा लिया। राम निवास ने शैलेंद्र चौहान और रोहतास के अन्य साथियों को बुलाया। चाराे आरोपियों के पास से चार किलो चांदी और 55 ग्राम सोना समेत लगभग आठ लाख रुपये मूल्य का आभूषण बरामद किया गया है। उनके पास दो तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक और एक कार भी बरामद की गई है। धनंजय हिस्ट्रीशीटर है। कार शैलेंद्र की है और बाइक धनंजय की है। उन्होंने बताया कि सराफा व्यवसायियों से लूट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में छह से सात लोगों के शामिल होने की बात बताई जा रही है। इस मामले में अन्य आरोपियों के पकड़े जाने पर लूट का मुकदमा डकैती में दर्ज होगा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि अभी यह लूट का मामला है। विवेचना के बाद अन्य आरोपियों के पकड़े जाने पर धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed