{"_id":"6725fe353b899c296c002dc4","slug":"two-children-died-hit-by-train-preparations-govardhan-puja-at-home-sisters-waiting-their-brothers-mourning-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के धक्के से दो बालकों की मौत : घर में चल रही थी गोवर्धन पूजा की तैयारी, भाई का इंतजार कर रही थीं बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के धक्के से दो बालकों की मौत : घर में चल रही थी गोवर्धन पूजा की तैयारी, भाई का इंतजार कर रही थीं बहनें
Sat, 02 Nov 2024 03:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:56 PM IST
सार
Mirzapur News : ट्रेन से बालकों की मौत की सूचना मिलते ही अदलहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घरवालों को इसकी जानकारी देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालकों के घर में गोवर्धन पूजा की तैयारी चल रही थी। वे अपनी बहनों और अन्य महिलाओं के लिए गूंग, भटकटैया लेने रेलवे लाइन किनारे गए थे।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पुरब करहट ग्राम के सामने शनिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दो बालकों की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज नरायनपुर जयदीप सिंह ने बताया कि बरईपुर ग्राम निवासी राम आशीष (10) पुत्र काशी वियार कक्षा चार में पढ़ता था। गांव का ही सत्यम सोनकर (8) पुत्र हीरा लाल कक्षा दो पढ़ता था। दोनों गोवर्धन पूजा के लिए गूंग, भटकटैया लेने रेलवे लाइन के पास गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान ट्रेन के चपेट में आने से दोनों बालकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक राम आशीष तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। तीन बहन हैं। मृतक सत्यम चार भाइयों में तीसरे नम्बर का था। रेलवे द्वारा मिले मेमो के आधार पर सूचना मिलते ही नरायनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज जयदीप सिंह मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
विज्ञापन