{"_id":"6883e02466f0e7b5e30e8e4d","slug":"two-bike-riders-killed-in-head-on-collision-girl-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-137317-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो की मौत, बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो की मौत, बच्ची घायल
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के मूंदीपुर गांव स्थित मजार के पास बृहस्पतिवार की शाम को दो बाइक में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार पिता-पुत्री और दूसरी बाइक का चालक समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी भेजा गया, जहां दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई। बच्ची का इलाज चल रहा है।
चुनार कोतवाली क्षेत्र के पुरनपट्टी गांव निवासी अतुल कुमार सिंह उर्फ रामू (42) अपनी आठ साल की बेटी अदिति को दवा दिलाने के लिए बृहस्पतिवार की शाम को तम्मलपट्टी गांव गए थे। वहां से लौटते समय मूंदीपुर गांव स्थित मजार के पास सामने से तेज गति से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इससे पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी दूसरी बाइक का चालक भी घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेजा, जहां डाॅक्टर ने अतुल कुमार सिंह व अज्ञात बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। अदिति का इलाज चल रहा है। दोपहर में अज्ञात बाइक सवार की शिनाख्त सोनभद्र जिले के जोगियाबीर, रॉबर्ट्सगंज निवासी नंदलाल गुप्ता (45) के रूप में हुई।
विज्ञापन
दोनों के परिजन भी ट्राॅमा सेंटर पहुंच गए। अतुल का एक बेटा और चार बेटियां हैं। वह मगरहा में मोबाइल कि दुकान चलाता था। अतुल की मौत के बाद उसनी पत्नी सरिता रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि दो बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है।