{"_id":"683b56e7e4492705d805cc0c","slug":"two-arrested-with-heroin-worth-rs-20-lakh-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-134577-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 20 लाख की हेराेइन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 20 लाख की हेराेइन के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार पुुलिस ने शनिवार को दुर्गा जी मोड़ के पास से 20 लाख के हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी नाबालिग है। वहीं, आरोपियों के पास से बरामद कार सीज कर दी गई है। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया।
एएसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने सुबह दुर्गाजी मोड़ के पास एक कार को रोककर जांच की तो 105 ग्राम हेराेइन और इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। पुलिस ने कार में मौजूद हारून, निवासी जसोवर, कोतवाली देहात समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी नाबालिग है, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
एएसपी के अनुसार आरोपी हारुन ने बताया कि एक महिला ने हेरोइन लेने के लिए ग्राम जमुई स्थित पप्पू ढाबा के पास भेजा था। एएसपी ने बताया कि आरोपी हारुन पहले भी जेल जा चुका है। इनके गिरोह में महिला भी शामिल है। बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत 20 लाख रुपये है।