{"_id":"6a1204bf7ca6ca134e02d10e","slug":"truck-parked-on-highway-rear-ended-driver-dies-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-154076-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
लालगंज। मिश्रपुर पतुलकी गांव के सामने शनिवार की भोर में चार बजे हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक शिवम कुमार विश्वकर्मा (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हलिया के भैंसोड़ बलाय पहाड़ निवासी शिवम कुमार विश्वकर्मा ट्रक लेकर मिर्जापुर से मध्य प्रदेश जा रहा था। लालगंज के मिश्रपुर पतुलकी गांव के पास हाईवे की पटरी पर खड़े ट्रक में उसकी ट्रक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक शिव कुमार गंभीर घायल हो गया। पुलिस उसे सीएचसी लालगंज ले गई।
जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की हादसे में मौत हो गई। संवाद