फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck loaded with grain overturns, six injured including five laborers

Mirzapur News: अनाज लदा ट्रक पलटा, पांच मजदूरों समेत छह घायल

Fri, 16 Feb 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with grain overturns, six injured including five laborers
लालगंज। थाना क्षेत्र के बस्तरा पांडेय गांव में बृहस्पतिवार को सरकारी खाद्यान्न से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक और पांच मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर को अधिक चोट लगने के कारण उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर गोदाम से सरकारी सस्ते गल्ले के खाद्यान्न से भरा एक ट्रक लालगंज के बस्तरा पांडेय गांव में कोटेदार के यहां जा रहा था। कोटेदार के घर के पास सड़क पर मोड़ पर घुमाते समय बारिश के कारण गिली मिट्टी में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत थी कि हादसे के दौरान खाद्यान्न उतारने जा रहे मजदूर चालक के पास बैठे थे। ट्रक के डाला में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक पलटने से देहात कोतवाली के जमुनहिया निवासी 40 वर्षीय चालक राजेश, लालगंज के बामी गांव निवासी मजदूर 50 वर्षीय शैलेन्द्र गंभीर रूप से हो गये। बामी गांव निवासी 40 वर्षीय लोरिक, 45 वर्षीय राजेश, 42 वर्षीय कमला शंकर, 34 वर्षीय अंबुज को मामूली चोट लगी। सभी को कोटेदार सभा शंकर पांडेय ने एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जहां डाॅ. पंकज और डाॅ. योगेश द्विवेदी ने घायलों का उपचार किया। गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed