{"_id":"66033f735080e7c2d4085ecb","slug":"truck-crushes-four-friends-talking-on-the-roadside-they-die-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-114225-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़क किनारे बात कर रहे चार दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़क किनारे बात कर रहे चार दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। होली पर्व पर बीते सोमवार को रात में बाइक सवार युवक दोस्त से मिलने जाते समय रास्ते में देहात कोतवाली के समोगरा ओवरब्रिज के पास तीन साथियों के साथ खड़े होकर बात करते लगा, उस दौरान सभी चार लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में चारों साथियों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे से आक्राेशित लोगों को पुलिस समझाकर शांत कराया। देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव निवासी राकेश कुमार सिंह (24) पुत्र प्रेम प्रकाश सिंह होली पर्व पर अपनी बाइक पर सवार होकर दोस्तों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में समोगरा ओवरब्रिज के पास लघुशंका के लिए रुके। वहां बाइक सवार राकेश अपने साथी सोनू प्रजापति (20) पुत्र लाले प्रजापति, पवन प्रजापति (20) पुत्र सुरेश प्रजापति, विकास प्रजापति (22) पुत्र सेवालाल प्रजापति के साथ बात कर रहे थे। उसी दौरान ट्रक ने सभी को रौंद दिया। ट्रक की टक्कर लगने पर चारो युवक काफी दूर जा गिरे। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में सभी चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोग आक्रोशित हो गए। उधर, हादसे की सूचना पर देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। राकेश के चचेरे भाई मनोज सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बाइक सवार राकेश सिंह समोगरा ओवरब्रिज के पास तीन साथियों से बात कर रहे थे, उसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे चार लोगों की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव ने बताया कि ट्रक के टक्कर से बाइक सवार युवक समेत चार लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।