फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Truck collided with divider in Drummondganj valley driver and helper died trying to save themselves

Mirzapur: ड्रमंडगंज घाटी में डिवाइडर से टकराया ट्रक, खुद को बचाने की कोशिश में चालक-खलासी की गई जान

Sun, 11 Jun 2023 06:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 06:25 PM IST
सार

ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर ब्रेक फेल होने से एक हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। घबराहट में चलते ट्रक से कूदे चालक और खलासी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Truck collided with divider in Drummondganj valley driver and helper died trying to save themselves
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर ब्रेक फेल होने से एक हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। अपने बचाव में ट्रक से नीचे कूदने के कारण ट्रक चालक और खलासी गंभरी रूप से घायल हो गए। दोनों को मंडलीय अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बिहार के रोहतास जिले के थाना अमझोर केरपा रामदिहरा निवासी चालक राजा (25) उर्फ तौसीफ खान पुत्र ऐनुल खान अपने खलासी आजम खान (24) पुत्र जफरुद्दीन खान के साथ छत्तीसगढ़ से हाइवा ट्रक पर कोयला लादकर बिहार जा रहे थे। शनिवार रात दो बजे ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ के पास अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। ब्रेक फेल होते ही घबराहट में चालक और खलासी 100 मीटर पहले ही ट्रक से नीचे कूद पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल खलासी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में मृत चालक और खलासी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सूचना दोनों के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed