{"_id":"648553560aa3df27e6093744","slug":"cattle-smuggler-who-rewarded-with-rs-25-thousand-arrested-in-mirzapur-police-encounter-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार , पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार , पैर में लगी गोली
Sun, 11 Jun 2023 10:23 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:23 AM IST
सार
मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के महदेउवा जंगल के पास शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को गोली लगी। हालत गंभीर होने पर सीएचसी राजगढ़ से मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
मिर्जापुर में पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के महदेउवा जंगल के पास शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को गोली लगी। हालत गंभीर होने पर सीएचसी राजगढ़ से मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि वर्ष 2007-08 में दो सिपाहियों के हत्याकांड में उक्त पशु तस्कर आरोपी था। उसपर 25 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
राजगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी महादेउवा जंगल से इनामी पशु तस्कर जाने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। इनामी पशु तस्कर पुलिस पर फायर कर भागना चाहा। पुलिस ने फायर से बचते हुए बचाव में गोली चलाई। जो पशु तस्कर रमेश चौहान निवासी रायपुर थाना चांद जिला भभुआ बिहार के पैर में लगी।
विज्ञापन
उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वहां से उसे मंडलीय के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 8400 रुपये और बाइक बरामद किया।
विज्ञापन